देवानंद ने पूछा-रफी को 'भारत रत्न' क्यों नहीं
विशेष
मीडिया डेस्क
Monday, 24 December 2007
सदाबहार अभिनेता देवानंद ने स्वर्गीय मोहम्मद रफी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की है। आवाज के जादूगर मोहम्मद रफी के 83 वें जन्म दिन पर दिल्ली में रफी फाउंडेशन की ओर से भारतीय विद्या भवन में आयोजित समारोह के लिए टेली कॉंफ्रेंसिंग के जरिए दिए गए अपने संदेश में कहा कि उन्हें भारत रत्न दिलाने के लिए देश भर में चलाए जा रहे आंदोलन के साथ हैं। भारतीय सिनेमा के पहले रोमांटिक नायक देवानंद ने कहा कि उन पर फिल्माए गए सबसे अच्छे गीत वही हैं, जो मोहम्मद रफी ने गाए हैं। इस अवसर पर रफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्नू नैयर ने कहा कि मोहम्मद रफी का मूल्यांकन केवल एक गायक के रूप में नहीं किया जाना चाहिए बल्कि उस शख्सियत के रूप में किया जाना चाहिए, जिसका राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा साम्प्रदायिक सद्भाव में उल्लेखनीय योगदान है। विभिन्न सम्प्रदायों एवं धर्मों को जोड़ने में जितना योगदान मोहम्मद रफी के गीतों का अहम योगदान है। उनके गीत सूफी फकीरों की दरगाह से से लेकर मंदिरों में होने वाली आरतियों तक में गूंजते हैं।
Saturday, December 29, 2007
DEVANAND SAHAB'S APPEAL
Subscribe to: Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment
Links to this post
Create a Link